Best Happy Diwali wishes – Happy Diwali….. दीपावली भारत का सबसे लोकप्रिय त्योहार है। दीपावली प्रकाश और खुशियो का त्योहार है। यह त्योहार october या november के महीने मे आता है। यह त्योहार kartik मास की
अमावस्या के दिन मनाया जाता हैं। इसे दीपो का त्योहार भी कहा जाता है। इस दिन भगवान राम 14 वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे थे। अयोध्या के लोगो ने उनके लिए घी के दिये जलाये थे। तभी से यह त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार के मनाने की तैयारियां बहुत पहले से ही शुरू हो जाती है। इस अवसर पर सभी अपने घरों व दुकान की सफाई करते है। घरों को दिये और मोमबत्तियां जलाकर सजाया जाता हैं। हर जगह रोशनी ही रोशनी दिखाई देती है। इस दिन सभी लोग नये -नये कपड़े पहनते है। बच्चे विभिन्न प्रकार के पटाखे और मिठाईया खरीदते है। घरों मे तरह तरह के पकवान बनाये जाते है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। सभी लोग धन और समृधि के लिए प्रार्थना करते है। ऐसा माना जाता है की देवी लक्ष्मी दीपावली मे हमारे घर आती है। दीपावली पर सभी लोगो के चेहरे पर खुशिया झलक जाती है। दीपावली का त्योहार हमे अंधकार पर प्रकाश की विजय की शिक्षा देता है।
50+ Best Happy Diwali Wishes, Quote, Messages for Diwali Celebration